Thursday, July 4, 2024
साहित्य जगत

मकस कहानिका मध्यप्रदेश पर प्रतिभा जैन का जन्मदिन के साथ कवि सम्मेलन संपन्न

मकस कहानिका हिन्दी पत्रिका के मध्य प्रदेश पटल पर 25/07/2022 को दोपहर 3 बजे से भारतीय कवि संघ एवं मकस कहानिका की राष्ट्रीय सूचना प्रभारी आ. प्रतिभा जैन जी के जन्मदिवस के अवसर पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन का भव्य और शानदार आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय रामनिवास तिवारी “आशुकवि” जी ने श्री गणेश जी और मां शारदे का छायाचित्र प्रतिस्थापित किया और छायाचित्र पर माल्यार्पण कर मकस कहानिका हिंदी पत्रिका के प्रधान संपादक ने दीप प्रज्वलित किया।
तत्पश्चात आ. संतोष श्रीवास्तव विद्यार्थी जी ने अपनी सुमधुर आवाज में सरस्वती मां की वंदना गाकर कार्यक्रम का आरंभ किया। सरस्वती वंदना के पश्चात आ. श्याम कुँवर भारती जी द्वारा कर्ण प्रिय देवी गीत की प्रस्तुति की गयी।
तत्पश्चात आ. प्रियंका साव जी ने सुन्दर एवं मधुर वाणी स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथि आ. रामनिवास तिवारी जी जी, विशिष्ट अतिथि आ. जितेंद्र जैन जी एवं सभा अध्यक्ष आ. श्याम कुँवर भारती जी का स्वागत किया।
आ. कृति तिवारी जी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि और सभा अध्यक्ष जी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि और सभा अध्यक्ष जी ने प्रतिभा जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए सुंदर उद्बोधन प्रस्तुत किया।
इसके पश्चात आ. श्याम कुँवर भारती जी के नए भोजपुरी गीत “यार दिल मनावे न” का उद्घाटन उनके कर कमलों के द्वारा किया गया।
आ. शिखा गोस्वामी “निहारिका”जी एवं कविता रॉय जी ने से मंच का बेहतरीन संचालन कर कार्यक्रम में शमां बांध कर रखा। करीब 25 से अधिक कवियों/कवयित्रियों ने जम कर काव्य रंग बिखेरे। जिसमें मुख्य रूप से आ. पुष्पा मिश्रा आनन्द जी, आ. संतोष श्रीवास्तव विद्यार्थी जी, आ. सुधीर श्रीवास्तव जी, आ.रामनिवास तिवारी आशुकवि, आ.ओमप्रकाश श्रीवास्तव जी, आ.आशा दिनकर “आस” जी, आ.मीना अग्रवालजी, आ.श्रीमती संतोष तोषनीवाल जी, आ.नरेन्द्र वैष्णव “सक्ती”जी, आ. भारत प्रसाद प्रजापति, आ. श्याम कुँवर भारती जी, आ. रजनी प्रभा जी, आ, दीपांशु पांडे जी, आ. शिखा गोस्वामी जी, आ. प्रियंका साव जी, आ. कृति तिवारी जी. आ. स्नेहलता पांडे जी, आ.कविता रॉय जी, श्रीमती उमेश नाग जी, आ.अन्नपूर्णा मालवीया “सुभाषिनी” जी ,आ.अमरनाथ सोनी “अमर”,आ.आमिल कुरैशी जी,आ.शशि जैयसवार आदि ने अपनी अपनी काव्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम देर रात तक चला।
कार्यक्रम के पश्चात आ. स्नेहलता पांडे जी कर कमलों द्वारा 10 जुलाई के कवि सम्मेलन का सम्मान पत्र वितरण भी किया गया। सभी कवियों ने खूब सारे आशीष देकर इस आयोजन और जन्मदिन को सफल बनाया।अंत में आ. प्रतिभा जैन जी ने सभी अतिथियों, कवियों/कवयित्रियों का आभार धन्यवाद व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।