Saturday, May 18, 2024
साहित्य जगत

मेरा अभिमान तिरंगा

राष्ट्रीय अमृत महोत्सव के क्रम में “हर घर तिरंगा” के अवसर पर तिरंगा गीत।

मेरा अभिमान तिरंगा

मेरा तन तिरंगा
मेरा मन तिरंगा
मुझे रंग दो तिरंगा
मैं उड़ूं नील गगन में
सरहदों पर पहुंच जाऊं
मेरे लाल चूम लूं,तेरा माथा ।।1
मुझे रंग दो तिरंगा
मेरा तन तिरंगा
मेरा मन तिरंगा
मैं उड़ूं नील गगन में
झूमूं और लहराऊं
मेरी मां तेरे आंचल में
वंदे मातरम्,लिख आऊं।।2
मुझे रंग दो तिरंगा
मेरा तन तिरंगा
मेरा मन तिरंगा
मैं उड़ूं नील गगन में
खेत-खलिहानों में पहुंच जाऊं
चूमू धरती मां को
तुझे गले लगाऊं मेरे अन्नदाता।।3
मुझे रंग दो तिरंगा
मेरा तन तिरंगा
मेरा मन तिरंगा
मैं उड़ूं नील गगन में
सारे जग मे संदेश पहुंचाऊं
झण्डा ऊंचा, अभिमान हमारा
सारे जग मे सबसे न्यारा
हर घर में तिरंगा लहराऊं
भारत मां का गौरव गाऊं।।4
मुझे रंग दो तिरंगा
मेरा तन तिरंगा
मेरा मन तिरंगा
वंदे मातरम्।।

रीता पाण्डेय स्नेहा
बस्ती उत्तर प्रदेश
पिन -272001