Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

जन्म दिन पर याद किये गये गांधीवादी विचारक वंशीधर दूबे

वृद्धा आश्रम में किया वस्त्र का वितरण, कराया अल्पाहार

बस्ती । प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक एवं कला प्रसार समिति के उप सभापति स्वर्गीय वंशीधर दूबे को उनके 82 वे जन्म दिन पर याद किया गया। गांधी कला भवन को नई ऊंचाई देकर वैचारिक केन्द्र बनाने वाले वंशीधर दूबे की जयन्ती पर कला प्रसार समिति के सचिव एवं उनके पुत्र हरिनरायन स्वरूप के संयोजन मंे बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम में निवास कर रहे वृद्ध जनों में वस्त्र और अल्पाहार का वितरण किया गया। इसके पूर्व गांधी कला भवन स्थित महात्मा गांधी और वंशीधर दूबे की प्रतिमा पर परिजनों और समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनके योगदान पर चर्चा किया।
कला प्रसार समिति के सचिव हरिनरायन स्वरूप ने बताया कि उनके पिता आखिरी सांस तक महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में लगे रहे। नियति ने असमय उन्हें हमसे छीन लिया और गांधी कला भवन जो प्रमुख विचार केन्द्र के रूप में विकसित हो चुका था वहां जबरिया विकास प्राधिकरण कार्यालय खोल दिया गया। इस कारण से जनपद के लोगों ने एक महत्वपूर्ण स्थान खो दिया। इसे पुनः प्राप्त करने के लिये समिति की ओर से विधिक स्तर पर प्रयास निरन्तर जारी है।
प्रमुख गांधीवादी विचारक वंशीधर दूबे केे 82 वे जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य रूप से श्रीमती विन्देश्वरी देवी, वीरेन्द्रनाथ पाण्डेय, अमरनाथ शुक्ल, हरीश पाठक, विद्या प्रसाद पाण्डेय, श्रीमती पूनम, रजनी, सीमा, रश्मि, ओम प्रकाश पाण्डेय, गुरू प्रसाद शुक्ल, सूर्यकान्त तिवारी, विवेक पाल, अरविन्द तिवारी, घनश्याम मिश्र, गौरव त्रिपाठी, अरूण उपाध्याय, संजय शुक्ल, जग्गू, सुदामा, अरूण श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।