Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा ने आपातकाल को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया

बस्ती। आज भारतीय जनता पार्टी बस्ती के द्वारा 25 जून (इमरजेंसी कॉल) को याद कर काला दिवस के रूप में मनाते हुए एक बैचारिक संगोष्ठी प्रेस क्लब बस्ती में आयोजित किया गया,जिसमे कार्यक्रम के संयोजक श्री राजेंद्र नाथ तिवारी ( चैयरमैन जिला सहकारी बैंक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीजेपी )ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने आपातकाल के दिनों के दुश्वारियो पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद व संविधान की रक्षा हेतु मुझ जैसे हजारों स्वयंसेवक और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती जेल में ठूस दिया गया था।कानून व्यवस्था धवस्त कर हिटलरशाही व्यवस्था लागू हो गई थी।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा 25 जून 1975 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा आपातकाल लागू कर देश मे लोकतंत्र की हत्या की गई थी इंदिरा गांधी के शासन काल मे लगाए गये आपातकाल को 47 साल पूरे हो चुके है।
जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा आज के दिन इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या की थी आज कांग्रेस के नेता लोकतंत्र की दुहाई दे रहे है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी जी ने विस्तार से चर्चा किया और कहा आज के दिन 1975 में इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या की थी, आज कांग्रेस लोकतंत्र की बात करती है। वह एक परिवार की पार्टी है। पिछले 70 सालों से एक परिवार पार्टी पर राज कर रहा है। ऐसी पार्टी लोकतंत्र की बात करती है जबकि बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है उसका कांग्रेस पुरजोर विरोध कर रही है। देश में सरकार बनने के बाद सबसे पहले राजनीतिक हत्या श्यामा प्रसाद मुखर्जी की हुई। उन्हें जेल में डाल दिया गया और उनकी जेल में मौत हो गई। देश में सबसे पहले राजनीतिक हत्या कांग्रेस ने की, वह कांग्रेस आज बीजेपी को लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रही है।
कार्यक्रम में बस्ती के भी लोकतंत्र रक्षक श्री रामदल पांडे , श्री प्रेम सागर तिवारी , विजेंद्र अग्रवाल, श्री राजेंद्र गौड़,श्री जोखन प्रसाद शर्मा जी की विशेष की विशेष उपस्थित में कार्यक्रम की शोभा बढ़ी।
कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद मिश्रा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित हरैया विधायक कार्यालय मंत्री जान पांडे,जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह, अरविंद श्रीवास्तव,आशा सिंह, गजेंद्र सिंह, अमरनाथ सिंह,अजय पाल,संध्या दिक्षित, ममता श्रीवास्तव,मीना पाण्डेय, राधेश्याम कमलापुरी, प्रो.प्रमोद शर्मा, डॉ अजित प्रताप सिंह शिवम सिंह जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।