Monday, May 13, 2024
हेल्थ

योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है-सोनिया

संतकबीरनगर।राजकीय कन्या इंटर कालेज खलीलाबाद संतकबीरनगरकी व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। जिसे सदियों से कई बीमारियों का उपचार करने के लिए किया जा रहा है। भारत के साथ ही आज पूरी दुनिया योग को अपनाया है।योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है ।जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी। “योग” शब्द की उत्पत्ति संस्कृत से हुई है, जिसका अर्थ है “एकजुट होना”। 21 जून को, इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता दी गई थी। योग न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया भर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। यह योग के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने का एक अवसर है। योग को उन लोगों के लिए केवल एक व्यायाम से अधिक कहा जाता है जो इसे दैनिक आधार पर अभ्यास करते हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, योग संतुलन और सद्भाव बनाने के प्रतीक के रूप में खड़ा है। जब योग को समुदायों और समाजों पर लागू किया जाता है, तो यह स्थायी जीवन का मार्ग प्रदान करता है।