Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

मोदी सरकार लगातार पिछड़ों के लिए ऐतिहासिक महत्वपूर्ण कार्य कर रही है-शैलेश कुमार राजभर

बस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा संवाद और संगोष्ठी कार्यक्रम एवं जन चौपाल का आयोजन कुदरहा ब्लाक के विभिन्न गांवों में किया गया।

जन चौपाल में लोगों को जागरूक करते हुए मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आंदोलन शैलेश कुमार राजभर ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार लगातार पिछड़ों और पिछड़ों के लिए ऐतिहासिक महत्वपूर्ण कार्य कर रही है पिछड़ा समाज मोदी और योगी सरकार के लिए उन्हें 2014,2017,2019, 2022 कि तरह 2024 में भी पुनः भारी बहुमत से सरकार बनाने का कार्य करेगा और आने वाले पचास साल तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश और केन्द्र में पिछड़ों के बदौलत बना रहेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पिछड़ा वर्ग मोर्चा बस्ती जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि देश प्रदेश के पिछड़ा अति पिछड़ा समाज 2 024 में आदरणीय मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है और पिछड़ा मोर्चे के पदाधिकारीयो द्वारा वृक्षारोपण संगोष्ठी लोगो से जनसंवाद भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाकांत यादव मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा कुदरहा ने किया ,ग्राम गंगापुर , कोरमा लोगो को जागरूक किया गया , इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अम्बिका यादव , जिला सोसल मीडिया प्रभारी जीत बहादुर यादव ,कार्यकारिणी सदस्य संजय गुप्ता जी , पंकज , प्रधान ,कपिलदेव यादव प्रधान ,इंद्र कुमार चौधरी , अशोक यादव,ओंकार चौधरी प्रधान , अशोक यादव , जयप्रकाश यादव , सचिन आदि उपस्थित रहे।