Saturday, May 18, 2024
साहित्य जगत

विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से नवाजी जाएंगी तेरह विभूतियां, साहित्य संगम संस्थान का कार्यक्रम 18 जून 2022 को

हिन्दी के इस ज्ञान में आना बहुत जरूरी है। “नीर

जबलपुर। नवीन कुमार भट्ट नीर- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के तत्वाधान में एक दिवसीय छठवां महाकाव्यमेध वार्षिकोत्सव 18 जून को जबलपुर में आयोजित करनें जा रहा है जिसमें देश के कोने-कोने से साहित्य संगम संस्थान के पदाधिकारियो के अलावा वरिष्ठ कनिष्ठ नवोदित विद्वजन शिरकत करनें नर्मदा तट जबलपुर पहुंच रहे हैं ज्ञातव्य हो की यह आयोजन साहित्य संगम संस्थान होटल दत्त रेजीडेंसी जबलपुर मे होगा महाकाव्यमेध वार्षिकोत्सव जबलपुर में १०१ तो आहुतियों का ही विमोचन होगा साथ ही ३१ इदन्नमम और निजी पुस्तकों के विमोचन से सर्वाधिक पुस्तकों के विमोचन का कीर्तिमान इस आयोजन में दर्ज़ किया जाएगा। अविचल प्रभा को वर्ल्ड बुक का खिताब वर्ड बुक के पदाधिकारियों द्वारा घोषित किया जाएगा।इस महाकाव्यमेध वार्षिकोत्सव में वृंदावन पटेल,रतन कुमार शर्मा रत्न,ऐश्वर्या सिन्हा चित्रांश,नीता शेखर,मनोज कुमार पुरोहित,सिम्मी नाथ,सुषमा खरे,राय सिंह निनामा,उमा मिश्रा प्रीति,संगीता मिश्रा,*कलावती करवा* ,हीरेंद्र गौतम चंदा देवी स्वर्णकार को विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से नवाजा जाएगा,देशभर के विद्वानों का सम्मान और तदुपरांत काव्य पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की संयोजिका छाया सक्सेना प्रभु के अलावा साहित्य संगम संस्थान परिवार ने हिन्दी के इस एतिहासिक कार्यक्रम को विश्व विजय बनाने एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सुधी साहित्यकारों को आर्शीवाद देने व बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने हेतु आमंत्रित किया है।