Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

निजी स्वार्थों में मनुष्य हरियाली का दुश्मन बना है-प्रतिमा श्रीवास्तव

बस्ती, 05 जून। पृथ्वी पर पेड़ जितने कम हो रहे हैं हमारी सांसें भी उतनी कम हो रही है लेकिन निजी स्वार्थों में मनुष्य हरियाली का दुश्मन बना है। यह बातें सामाजिक संस्था चित्रांश क्लब महिला विंग की अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव ने कही। वे आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के श्रीकृष्ण पाण्डेय इ.का. में पौधरोपण के बाद क्लब के पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होने आगे कहा कि जीवन को बचाना है प्राकृतिक को संतुलित बनाए रखना है तो हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना होगा। इस अवसर पर आम, कदम, आंवला, नीम, अमरूद आदि के पाघे लगाये गये। क्लब की संरक्षिका रेखा चित्रगुप्त, संध्या दीक्षित   इंदु, सुमन पांडे, संज्ञा श्रीवास्तव, उदय शंकर, अविनाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे