Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

गंभीर रोगों से बचाव हेतु प्राकृतिक चीज़ों का करे प्रयोग-डॉ0सी0पी0यादव

बस्ती। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ0सी0पी0यादव चंचल ने रोगो से बचने हेतु बहुमूल्य सलाह दिया है। यदि इस सलाह पर अमल किया जाए तो निश्चित ही रोग हमें छू भी नही पायेगा। डॉ0सी0पी0यादव चंचल ने बताया कि यदि हम अपनी दिनचर्या में निम्नांकित चीजों को शामिल कर ले , तो आपको रोग छू भी नहीं सकता जैसे हृदय रोग, शुगर का रोग, जोड़ों के दर्द, कैंसर किडनी , लीवर संबंधित रोग से हम बच सकते है। बताया कि आंवला का प्रयोग करना फायदेमंद रहता है। यदि आंवले को किसी भी रूप में रोजाना खाते हैं, तो जीवन भर उच्च रक्तचाप और हार्ट फेल की समस्या से बचे रहेंगे। इसके अलावा बालों की समस्या से निजात, और चेहरा तेजोमय बना रहेगा और साथ ही 100 बरस तक जवान महसूस करेंगे। मेथी दाना पीसकर रख लें । इसको रोजाना एक चम्मच एक गिलास पानी में उबालकर नित्य पिये। इस पाउडर में मीठा, चीनी, नमक अन्यथा कुछ ना डालें। इससे खूनी आंव नहीं बनती, शुगर कंट्रोल रहता है। जोड़ों के दर्द में आराम पहुंचाता है, और पेट ठीक रहता है। छाछ का प्रयोग भी फायदेमंद होता है। तेज व ओज बढ़ाने के लिए छाछ का निरंतर प्रयोग बहुत हितकर है। सुबह व दोपहर के भोजन में नित्य छाछ का प्रयोग करें।भोजन के साथ पानी के स्थान पर छाछ का प्रयोग करना बहुत लाभदायक होता है। हरड़ का प्रयोग भी सेहतमंद होता है। यदि नित्य भोजन के बाद एक छोटी हरड़ मुंह में रखा जाए तो, और उसका रस धीरे धीरे पेट में जाने दे। जब काफी देर बाद हरड़ नरम पड़ जाए तो चबा चबा कर खा जाए। इससे आपके बाल कभी सफेद नहीं होंगे, दांत 100 वर्ष तक निरोगी रहेगा। पेट संबंधी सारी बीमारी खत्म हो जाएंगी। दालचीनी और शहद का प्रयोग भी अच्छा होता है। सर्दियों में चुटकी भर दालचीनी के फंकी लेने से या शहद के साथ लेने से अनेकों रोगों से बचा जा सकता है। नाक में तेल डालने से फायदे होते है। यदि रात में सोते समय रोज शुद्ध सरसों का तेल नाक में लगाया जाए तो नाक स्वस्थ रहती है। इसके अलावा आप 5-5 बूंद बादाम रोगन की या सरसों के तेल की या गाय के घी की नाक में डाले ,तो नाक के समस्त रोग नष्ट हो जाते हैं। यदि सर्दियों में हल्का गर्म और गर्मियों में ठंडा सरसों का तेल कान में 3-3 बूंदे डाली जाए, वह भी कभी-कभी दोनों कानों में तो कान इससे स्वस्थ रहता है। रोजाना दो कली लहसुन रात में भोजन के बाद प्रयोग करने से लाभप्रद फायदे होते हैं। प्राकृतिक चीजों का प्रयोग स्वास्थ्य के प्रति हमेशा लाभदायक होता है। डॉक्टर ने बताया कि प्रकृति से जुड़े और जीवन को स्वस्थ बनाये।