Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

पूर्व विधायक नन्दू चौधरी के निधन पर शोक

बस्ती। पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी के निधन से शोक की लहर है। सरदार पटेल स्मारक संस्थान द्वारा आकस्मिक बैठक कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।  महामंत्री डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि वे संस्थान के आजीवन संरक्षक थे। उनके निधन से बड़ी क्षति हुई है।
जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अध्यक्ष प्रेमनाथ चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी, शिवशरन चौधरी, डा. आर.पी. वर्मा, आर.के. सिंह पटेल, एडवोकेट राम कृपाल चौधरी, राम शिरोमणि चौधरी, विद्यासागर चौधरी, अवनि कुमार पटेल, चौधरी राजेश निराला, चौधरी प्रेमचन्द्र पोरस, विजय कुमार चौधरी एडवोकेट, डा. आर.एन.  चौधरी,  धु्रवचन्द्र चौधरी, डा. श्याम नरायन चौधरी, रामकेश चौधरी, झिनकान चौधरी, गौरव चौधरी आदि शामिल रहे।