Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

सड़क हादसे में बाबा को खोने के गम में घायलों की मदद की छेड़ी मुहिम

— सड़क हादसे में घायलों के लिए फरिस्ता बनकर पहुंचे हैं प्रमोद ओझा

कप्तानगंज बस्ती। हादसे किसी को तोड़ देते हैं। और किसी को कुछ करने की सीख दे जाते हैं। कुछ ऐसा ही एक हादसे ने दशकों पूर्व प्रमोद ओझा को झकझोर दिया। जो परिवार के मुखिया को खोने के गम में सड़क हादसे में घायलों के लिए देवदूत बन गए। और प्रमोद ओझा सड़क हादसे की सूचना पर दौड़ पड़ते हैं। जिनके प्रयास से सैकड़ों घरों की खुशियां लौट आई।

कुछ ऐसा ही बुधवार की सुबह फोरलेन पर कप्तानगंज थाने के कुकुआ रावत के पास दिखा। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हरैया से बस्ती की तरफ जा रहा मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर घायलों के लिए फरिस्ता बन पहुंचने वाले सड़क हादसे के देवदूत प्रमोद ओझा पहुंचे और सड़क के किनारे तड़प रहे घायल को उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के‌ बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।घायल विजय कुमार वर्मा 48 वर्ष हरैया का रहने वाला था और बस्ती जा रहा था। बताया जाता है कि प्रमोद ओझा दशकों पूर्व सड़क हादसे में बाबा को खोने के गम में घायलों के लिए फरिस्ता बन कर उभरे हुए है।और लगातार सड़क हादसों मे घायलों की मदद भी कर रहे हैं। प्रमोद ओझा के इस नेक कार्य का पुलिस पब्लिक और अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी भी कायल हैं। जिसके चलते दुर्घटना की सूचना पुलिस और ऐम्बूलेस से पहले प्रमोद ओझा को मिलती है। बताया जाता है इस बात को पुलिस व अस्पताल के लोग मानते हैं कि प्रमोद ओझा के नेक कार्य के चलते बहुत लोगों की जान बचाई जा सकती है। जिसकी लिखित रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भी भेजी जा चुकी है। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज शशांक शेखर राय ने बताया प्रमोद ओझा द्वारा सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने में समय समय पर पुलिस का भी सहयोग किया जाता है। उनके द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है।