Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

सासंद क्लब नई दिल्ली में शैलेश कुमार राजभर का स्वागत हुआ

सन्त कबीर नगर।सांसद क्लब नई दिल्ली में अखिल भारतीय राजभर संगठन का चुनाव किया गया जिसमें सर्व प्रथम राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात राज्य सभा सदस्य सकलदीप राजभर जी को अखिल भारतीय राजभर संगठन का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सकलदीप राजभर ने शैलेश कुमार राजभर राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजभर संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आंदोलन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित और स्वागत किया गया और समाज के उत्थान के लिए आजीवन हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर कैलाश भारद्वाज नागपुर महाराष्ट्र, राम अवतार राजभर पश्चिम बंगाल, संजय राजभर आदि तीस राज्यों के पदाधिकारी शामिल रहें।