Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

सनद पटेल अध्यक्ष, वृजेश त्रिपाठी मंत्री बने

बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन जारी है। चरणबद्ध ढंग से सभी 14 विकास खण्डों में 25 जुलाई तक चुनाव सम्पन्न कराये जायेेंगे। बुधवार को संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शिक्षोन्नयन गोष्ठी कुदरहा बीआरसी पर संघ के जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में शिक्षकांें की समस्या, कर्तव्य, शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने पर चर्चा के साथ ही दूसरे चरण में कुदरहा ब्लाक के पदाधिकारियों का चुनाव संघ के जिला प्रचार मंत्री एवं चुनाव अधिकारी अनिल पाठक तथा उमाशंकर पाण्डेय की देख रेख में सम्पन्न हुआ।
सर्व सम्मति से सनद पटेल अध्यक्ष, वृजेश त्रिपाठी मंत्री, रमेश सिंह कोषाध्यक्ष, चन्द्रशेखर त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ममता, विनय कुमार राय, ओंकारनाथ चौधरी, प्रवेश कुमार, भरतलाल उपाध्यक्ष, पंकज चौधरी संयुक्त मंत्री, किरन सिंह, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, दिवाकर यादव, अजय सिंह संगठन मंत्री, नीतू मौर्या, अनुराग सिंह, नरोत्तम सिंह, चन्द्रजीत यादव, प्रचार मंत्री, दीपक यादव लेखाकार, उत्तम आय व्यय निरीक्षक घोषित किये गये।
संघ के संगठन मंत्री एवं चुनाव पर्यवेक्षक सुरेश गौड़ ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। कहा कि शिक्षक समाज की धुरी है। संगठन इसलिये आवश्यक है कि शिक्षक अपने कर्तव्य, अधिकार को सही ढंग से निभा सके। उन्होने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करें।
त्रैवार्षिक अधिवेशन मंें मुख्य रूप से संघ पदाधिकारी दुर्गेश यादव, सुधीर तिवारी, अखिलेश पाण्डेय, राकेश सिंह, गिरजेश चौधरी, सन्तोष पाण्डेय, वैभव मिश्र, उमाकान्त शुक्ल, राजकुमार तिवारी, रंजन सिंह के साथ ही स्थानीय शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल रहे।