Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ

कुदरहा/बस्ती।नगर पंचायत गायघाट के झारखंडेश्वर नाथ मंदिर गायघाट मे ग्यारह दिवसीय श्री राम महायज्ञ का शुभारम्भ गुरुवार को भव्य कलशयात्रा निकाल कर किया गया। जिसमे घोड़े रथ व गाजे बाजे के साथ क्षेत्र के लोगो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कलशयात्रा मे 108 कन्याओं के साथ हजारो की संख्या मे पुरूष व महिलाएं बैण्ड -बाजे रथ व घोड़ो के साथ भक्ति संगीत धुन पर नाचते गाते हुए चलकर क्षेत्र के लोगों मे धर्म के प्रति आस्था रखने के लिए जागृत किया।
कलश यात्रा झारखंडेश्वर नाथ मंदिर गायघाट से गायघाट चौक , गाना , जनवल बाबुरह्निया होते हुए पवित्र मनोरमा संगम के रामपुर घाट पहुंची और विधि विधान से कलश मे श्रद्धालुओं ने जलभर पद यात्रा करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे।यज्ञस्थल पर यज्ञाचार्य पं. रामकांत मिश्र जी व काशी से पधारे यज्ञ पुरोहितो ने श्रद्धालुओं से पूजन अर्चन कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना कराया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन मे सार्थकता धर्म की है। धर्म कार्य मे सम्मिलित होना मानव जीवन का सबसे बड़ा कार्य है। कार्यक्रम आयोजक स्कन्द पाल ने क्षेत्र के लोगो से कथा में शामिल होने की अपील किया।
वहीँ अयोध्या व जनकपुर से पधारे अखंड कीर्तन मंडली के द्वारा श्री राम महा यज्ञ में 11 दिनों के लिए अखंड कीर्तन शुरू हुआ।
वही थानाध्यक्ष कलवारी प्रदीप कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज गायघाट राम वशिष्ठ के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
कलश यात्रा मे शामिल हनुमान गढ़ी महंत बाबा रामानुज दास, पंडित शुभम जी महाराज, रजनीश पाल, शुभम पाल, ओम प्रकाश तिवारी उर्फ दद्दू बाबा, राजेन्द्र प्रसाद उर्फ लाला, अखंड सिंह, मोहनपाल , विपेंद्र सिंह उर्फ बबलू, जुगुल किशोर, राकेश अग्रहरी, अशोक कसौधन,कल्लू सोनकर, आलोक त्रिपाठी, सुरेश सोनकर, दिनेश जायसवाल, मनीष त्रिपाठी, दीप ,शिव कुमार , प्रेम नारायण आजाद , डॉ रमेश चंद्र पाल , राम ललित , राजू सोनी, सुरेंद्र मौर्य, मंत्री लाल सोनकर, दुर्गेश अग्रहरि अंकित सिंह, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।