Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

राज्यसभा सांसद सजंय सिंह लखनऊ में, तो इंजीनियर इमरान लतीफ़ सिद्धार्थनगर में करेंगे संगठन का निर्माण

-यूपी मे मज़बूत संगठन निर्माण मे जुटी आप, अरविंद केजरीवाल की टीम AK75 उतरेगी मैदान मे।

*भाजपा की राह पर चले केजरीवाल, यूपी मे मज़बूत संगठन निर्माण के लिए आप की टीम AK75 उतरेगी मैदान मे।*

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावो मे मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश मे पार्टी संगठन को पूर्ण रूप से भंग कर दिया था।

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सभी 75 ज़िलों में मज़बूत संगठन निर्माण के लिए अपने सभी बड़े नेताओं को जिला प्रभारी बनाकर ज़मीन पर उतार दिया है।

गौरतलब है कि जनपद लखनऊ के लिए राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के चोटी के नेता संजय सिंह ने स्वयम् ज़िम्मेदारी ली है, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने प्रयागराज जबकि पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व डुमरियागंज विधानसभा प्रत्याशी रहे इंजीनियर इमरान लतीफ़ को सिद्धार्थनगर की ज़िम्मेदारी दी गयी है।

डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे इंजीनियर इमरान लतीफ़ का निराशजनक चुनावी परिणाम पार्टी मे उनके क़द को प्रभावित नही कर पाया। पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने उन पर एक बार फिर से विश्वास जताते हुए AK75 मे स्थान दिया है।

उल्लेखनीय है इमरान लतीफ़ आम आदमी पार्टी के शुरुआती समय के पदाधिकारी हैं और पार्टी लगातार उन पर विश्वास जताती रही है। बीते विधानसभा चुनाव मे आम आदमी पार्टी ने उन्हे डुमरियागंज से प्रत्याशी बनाया था जहाँ से उन्हे बहुत ही कम वोट मिले थे, जिससे सियासी गलियारों मे ये कयास लगाई जा रही थी कि भविष्य मे उनके राजनैतिक सफर मे ग्रहण लग सकता है, लेकिन आप ने इमरान लतीफ़ को अरविंद केजरीवाल की टीम AK75 मे जगह देकर सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया।

इसके अतिरिक्त बस्ती मे पुष्कर आदित्य सिंह, संतकबीरनगर मे सुबोध यादव, बागपत में सोमेंद्र ढाका, आजमगढ़ में राजेश यादव, गाजियाबाद में नितिन त्यागी, सुल्तानपुर में आशुतोष सेंगर, अमरोहा में मो हैदर, जौनपुर में अनुराग मिश्रा, अयोध्या में फायर ब्रांड नेता वंशराज दुबे, बाराबंकी में युवा नेता विनय पटेल, सहारनपुर में अंकुश चौधरी, हापुड़ में विवेक त्यागी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बरेली में शकील मलिक, शाहजंहापुर में निर्मल मिश्र, गोरखपुर में तेज़ तर्रार नेत्री नीलम यादव, बलिया में अनूप पांडेय, चंदौली में अभिनव राय, उन्नाव में तुषार श्रीवास्तव, कौशांबी में संजय पांडेय, अंबेडकर नगर में राजेन्द्र वर्मा, रायबरेली में नदीम अशरफ जायसी सहित सभी जनपदों में बनाये गये जिला संगठन निर्माण प्रभारियों को अपने-अपने जिलों में बूथ स्तर तक मजबूत संगठन बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।