Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

प्राकट्योत्सव पर फूल बंगले में विराजे जानकी जीवन सरकार

अयोध्या। प्रभु श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या के दर्शन भवन मंदिर के महंत डॉ मनता शास्त्री के संयोजन में ठाकुर जानकी जीवन के चौदहवें प्राकट्योत्सव के की दूसरे दिन की सांध्यकालीन में ठाकुर जानकी जीवन सरकार के साथ पूरे मंदिर परिसर को कोलकाता, हैदराबाद, देहरादून, वाराणसी अयोध्या आदि से मंगाए गए क्विंटलो सुगंधित पुष्पों से सजाया गया यह अनुपम छटा देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। महोत्सव के अंतिम दिन सुबह नर्मदेश्वर भगवान शिव का अभिषेक किया गया उसके उपरांत जेवनार गायन के बाद अयोध्या के संतो महंतों को प्रसाद पवाया गया।
मंदिर के महंत डॉक्टर ममता शास्त्री ने बताया कि ठाकुर जानकी जीवन सरकार का विग्रह रामानंदाचार्य के आगमन से गौरवान्वित है जिसका हमारे गुरुदेव भगवान पूर्व सांसद महंत विश्वनाथ दास शास्त्री ने नया रूप प्रदान किया। उन्होंने बताया कि हमारे गुरुदेव भगवान श्री राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी और मंदिर परिसर में ही राम मंदिर आंदोलन की नीतियां भी तैयार होती थी आज बड़े ही खुशी की बात है कि अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है दुख केवल इस बात का है कि हमारे गुरुदेव भगवान मंदिर निर्माण का दर्शन नहीं कर सके। 14 वें प्राकट्योत्सव अयोध्या के संतो महंतों ने ठाकुर जानकी जीवन सरकार के दर्शन किए और जेवनार में भाग लिए। प्राकट्योत्सव पर प्रमुख रूप से जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण, मौनी मांझा महंत राम प्रिया दास, महंत राम कुमार दास, महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महंत शशिकांत दास, महंत मनीष दास नंद कुमार मिश्र पेड़ा महाराज सहित सैकड़ों संतों महंतों ने प्रसाद पाए।