Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

डा. धर्मेन्द्र सिंह का पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने किया स्वागत

बस्ती। शनिवार को गोरखपुर जा रहे भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डा. धर्मेन्द्र सिंह का पूर्व विधायक दयाराम चौधरी के संयोजन में टोल प्लाजा और परसाजाफर के निकट फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। डा. धर्मेन्द्र ने स्वागत के दौरान कहा कि कार्यकर्ता सर्वोच्च है और उनको पूरी प्राथमिकता दिया जाना चाहिये। कहा कि कार्यकर्ता केन्द्र और प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की आम नागरिकोें को जानकारी देने के साथ ही उनका हर स्तर पर सहयोग करें।

पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने आजादी के 75 वें वर्ष पर आयोजित अमृत महोत्सव, हर घर पर ध्वजारोहण के तैयारियों के बारे में जानकारी दी। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राजेन्द्रनाथ तिवारी, अशोक सिंह, दिवाकर मिश्र, गजेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह राणा, शिवपूजन राजभर, सतीश सोनकर, अजय पाण्डेय, धर्मराज गुप्ता, अजीत चौबे, मुन्नालाल चौधरी, गणेश चौधरी, राजकुमार शुक्ल, संजय चौधरी, रमेश गुप्ता, रिंकू त्रिपाठी, ओंकार चौधरी, अजय श्रीवास्तव, आशीष चौधरी, ओंकार चौधरी, हरिनाथ, रमेश चौधरी, उमेश चौधरी, अच्युतानन्द मिश्र, रामकुमार तिवारी, अमित त्रिपाठी, हर्षित भट्ट, उमाशंकर चौधरी, नागेन्द्र शुक्ल आदि शामिल रहे।