Friday, June 28, 2024
बस्ती मण्डल

सपा प्रत्याशी को जिताने के लिए वोटरों को पैसा बाँटते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार

बनकटी/बस्ती।थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी मय पुलिस बल द्वारा दिनांक 09.04.2022 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर कुदरहा ब्लाक के ग्राम छिबरा में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 के दौरान वोटरों को पैसा बाँटते समय अभियुक्त जमुना प्रसाद उर्फ विजयपाल यादव पुत्र रामजीत निवासी ग्राम डिहुकपुरा थाना लालगंज जनपद बस्ती,जामवन्त पुत्र रामसुभग निवासी ग्राम पिपरपाती मुस्तहकम थाना लालगंज जनपद बस्ती ,अब्दुल कलाम पुत्र मोहम्मद सफी निवासी ग्राम डिहुकपूरा थाना लालगंज जनपद बस्ती को थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छिबरा से गिरफ्तार कर नगद रुपये 5000/- बरामद कर वाहन संख्या UP-51-AA-4658 बोलेरो को धारा 207 MV Act के तहत सीज किया गया ।जिसके सम्बन्ध में थाना लालगंज जनपद बस्ती पर उक्त तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 100/2022 धारा 171-E IPC व 3/7 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम पंजीकृत किया गया |
पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया हम लोग उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 के दौरान सपा प्रत्याशी सन्नी यादव के लिये चुनाव-प्रचार कर रहे थे एवं जिन्हें जिताने के लिये वोटरों को पैसा बाँट रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिए गए |
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लालगंज उमाशंकर त्रिपाठी जनपद बस्ती,उ0नि0 दिनेश चन्द्र मिश्र थाना लालगंज जनपद बस्ती ,हे0का0 अष्टभूजा सिंह, का0 पंकज सिंह, का0 प्रतीक कुमार सिंह थाना लालगंज जनपद बस्ती।