Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

सरयू नदी मे साथियो संग स्नान करते समय एक बालक लापता

दुबौलिया/बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर उनियार घाट के पास सरयू नदी मे अपने गाव के बच्चो संग स्नान करते समय एक दस वर्षीय बालक नदी के तेज बहाव मे लापता हो गया जबकी गांव के एक बालक ने दूसरे बच्चे को बचा लिया। मौके पर दुबौलिया पुलिस स्थानीय गोताखोरो की मदद से नदी मे जाल डाल कर पता लगाया जा रहा है।
शुक्रवार की दोपहर अशोकपुर बडका पुरवा गांव निवासी राम अजोर का दस वर्षीय पुत्र राजेश अपने गांव के दो अन्य बच्चो आनंद पुत्र राम सिंह आठ वर्ष एंव सोहन पुत्र राम प्रकाश के साथ अपनी बहन श्वेता को भोजन देने गया था। भोजन देने के बाद तीनो बच्चे सरयू नदी के अशोकपुर के उनियार घाट मे स्नान करने लगे देखते ही देखते तीनो नदी के तेज बहाव मे बहने लगे। किसी तरह से सोहन ने आनंद को तैर कर बाहर निकाला लेकिन राजेश तेज बहाव के कारण नदी मे लापता हो गया। दोनो बच्चो ने घर पहुचकर घटना की जानकारी परिजनो को दिया। मौके पर पहुचे परिजन खोजबीन शुरू कर दिये। घटना की सूचना पर पहुचे दुबौलिया थाने के एस आई मान सिंह स्थानीय गौताखोरो की मदद से नदी मे जाल डाल कर पता लगाया जा रहा है। लेकिन शाम छः बजे तक नदी मे लापता बालक का कुछ पता नही चल सका है। वही नदी मे लापता होने से मौके पर ग्रामीण की भारी भीड जमा हो गई। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।