Tuesday, July 2, 2024
उत्तर प्रदेश

महाराजा गुहराज निषाद जंयती में सम्मिलित हो-एक अपील

आगरा | फतेहाबाद में राष्ट्रीय निषाद एकता संगठन के नेतृत्व में भगवान महाराजा गुहराज निषाद जयंती महोत्सव एवम शोभायात्रा कार्यक्रम 5 अप्रैल 2022 को आयोजन किया जा रहा है , स्थान डांक बंगला बाह तिराहे से सदर बाजार में होते हुए वीरांगना अवंती बाई लोधी तक पहुचने के बाद गोपाल गार्डन फतेहाबाद आगरा में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा उसके उपरान्त सम्मान समारोह में आए हुए सभी समाज के वरिष्ठ मानुभाव, वरिष्ट नेतागण, नारी शक्ति, देश का भविष्य युवा साथी आदि को सम्मानित किए जायेंगे साथ ही जल पान आदि की भी व्यवस्था की गई है |

आपको बता दें भगवान गुहराज निषाद जी का किला इलाहाबाद से लखनऊ रोड पर 33 किलो मीटर दूरी पर साढ़े तीन किलो मीटर लम्बा दुनियां का सबसे बड़ा किला बना है, प्रयागराज के प्रपोत्र तीर्थ निषाद जी के पुत्र महाराजा गुहराज निषाद जी का शासन पूरे भरतवर्ष में विख्यात था इनके शासन काल में भारत का एक रुपया दुनिया के आठ रुपए में चलाता था, प्रत्येक वर्ष गुहराज जी की प्रजा सुखी जीवन व्यतीत करती थी |

निषाद समाज में राष्ट्रीय निषाद एकता संगठन के माध्यम से समाज में फैली व्याप्त कुरूतियो एवम् बुराईयों को दूर करने पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें फिलाल संघठन तीन उद्देश्यों पर कार्य कर रहा है, जिसमें पहला उद्देश्य समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करना दूसरा मृत्यु भोज जैसी कुरूति पर अंकुश लगाना तीसरा उद्देश्य समाज छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग करना

आपको बता दें, इस समय संगठन के नेतृत्व में भगवान महाराजा गुहराज निषाद जी की जयंती महोत्सव एवम् शोभायात्रा कार्यक्रम फतेहाबाद आयोजित करना तय हुआ है | जिसमें मुख्य अतिथि बतौर वर्तमान विधायक श्री छोटे लाल वर्मा निषाद जी रहेंगे | संघठन में अस्थाई रूप में अध्यक्ष की भूमिका विकास निषाद, सचिव की अवधेश कुमार निषाद मझवार एवम कोषाधक्ष्य की कृष्ण कुमार निषाद जी भूमिका निभा रहे हैं साथ ही संघठन के अन्य पदाधिकरी डॉ० लाल बहादुर, योगवीर निषाद, हरेश वर्मा, महेश निषाद, मनीष निषाद, आशुतोष निषाद, आदित्य गोरख, रामकेश, भूरी सिंह, खजान सिंह एवम् समाज के अन्य हजारों युवा संगठन के माध्यम से संघर्ष करते नज़र आ रहे हैं कुल मिलाकर समाज के आर्थिक सहयोग से कार्यक्रम सफल आयोजित किया जा रहा है |

आख़िर महाराज गुहराज निषाद जयंती महोत्सव में शामिल होना ज़रूरी है i

अवधेश कुमार निषाद मझवार
ग्राम पूठपुरा पोस्ट उझावली
फतेहाबाद आगरा उ.प्र.-283111
मो-8057338804