Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

गायत्री शक्तिपीठ बस्ती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

बस्ती। गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के प्रांगण में आज रविवार को होली मिलन समारोह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत संपन्न हुआ | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र नाथ तिवारी (प्रज्ञा प्रकाशन) ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया | गुरु गायत्री की वंदना, स्वागत गीत श्याम पांडेय व दिनकर ने प्रस्तुत किया | मुख्य अतिथि राजेंद्र नाथ तिवारी ने कहा की होलिका दुर्भावना, दुष्कर्म, दुष्प्रचार की प्रतीक है | गायत्री शक्तिपीठ पूर्वांचल में सामाजिक समरसता का संदेश अनवरत अपने विचार क्रांति के अंतर्गत प्रसार कर रही है | रामचंद्र शुक्ल ने समानता का पर्व होली पर अपनी संकीर्णता को त्याग कर मानवतावादी सिद्धांतों का समावेश करने पर ध्यान आकृष्ट किया |

संचालन एवं उपसंहार ट्रस्टी/वरिष्ठ परिव्राजक राम प्रसाद त्रिपाठी ने किया | पुष्प पंखुड़ियों से सभी भाइयों बहनों का स्वागत एवं रोली अबीर लगाकर परस्पर मिलन हुआ | अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया |
कार्यक्रम में जय प्रताप नारायण, निर्मला, जगदंबिका पांडे,सर्वेश श्रीवास्तव,के के पांडेय, कपिल देव, स्वामी दयाल,विशाल, राजकुमार, विवेकानंद, शिवम्,दीपक, अमन, संतोष,अमित,सुरेंद्र चौरसिया,श्रवण कुमार,त्रिलोकी आदि कई भाइयों बहनों ने सहयोग किया |