Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

मुण्डेरवां थाना क्षेत्र के हथिरजा गांव में अवैध कब्जा

बस्ती, 24 मार्च। मुण्डेरवां थाना क्षेत्र के हथिरजा गांव के सेराज अहमद पुत्र इलाकेदार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गाटा संख्या 57 में प्रधान प्रतिनिधि द्वारा कराये जा रहे अवैध निर्माण को तत्काल रोकने की मांग किया है। सेराज अहमद के अनुसार गाटा संख्या 57 के सम्बन्ध में सिविल जज जू.डिवीजन खलीलाबाद के न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इस पर 2016 में सम्बन्धित न्यायालय द्वारा दिया गया स्थगन आदेश आज भी प्रभावी है।

प्रधान पति अब्दुल समद और मुकामी पुलिस इस स्थगन आदेश को मानने से इनकार कर रही है। इसी जमीन में सड़क बनवाई जा रही है जो नाजायज और तकलीफदेह है। मना करने पर सेराज अहमद पुत्र इलाकेदार, जहीर अहमद पुत्र सेराज अहमद व परिवार की महिलाओं के साथ अलीरजा, अब्दुल समद, संजय कुमार, मुजीबुर्रहमान, मो. जैद ने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। प्रधानपति ने कहा हर कीमत पर निर्माण होगा, जो करना हो कर लो। पीड़ितों का कहना है कि प्रधान दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और उनके साथ कुछ लोग हमेशा रहते हैं, ऐसे में पूरे परिवार पर खतरा मड़रा रहा है। सेराज अहमद सहित सभी पीड़तों ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुये जान माल के सुरक्षा की मांग किया है। साथ ही यह भी कहा है कि कोई अनहोनी हुई तो इसकी जिम्मेदार स्थानीय पुलिस होगी।