Wednesday, July 3, 2024
साहित्य जगत

राम हैं अमर्त्य लोकातीत निराकार नित्य

बलरामपुर। होली महोत्सव समिति द्वारा दिनांक 16/3/2022 को होली ठिठोली महोत्सव का आयोजन , रामलीला मैदान सिटी पैलेस बलरामपुर में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटू राम जी का समिति द्वारा माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि जी ने क्रमशः सुरेश सैनिक, देवेश मिश्र , सुनील दत्त श्रीवास्तव , श्रेयश त्रिपाठी ,तिलक राम , ऋचा मिश्रा, अंकिता आजाद, साध्वी द्विवेदी, का अंगवस्त्र व माल्यार्पण करके स्वागत किया गया तत्पश्चात अंकिता आजाद द्वारा गणेश जी और मां शारदे वंदना से कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।। क्रमशः सुरेश सैनिक जी ने “अब आउर कवन विकास करय” , श्रेयस त्रिपाठी जी ने “वीर विनय हेतु निकला ए सुर है। देवेश मिश्र जी ने “बुल्डोजर वाले बाबा ने कर दिया फिर से खेल। अंकिता आजाद ने “राम हैं अमर्त्य लोकातीत निराकार नित्य। ऋचा मिश्रा ने “आया फागुन का बहार, बरसे रंगो की फुहार, पढ़ कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तिलक राम यादव ने दस शादियां टूट चुकी हैं पढ़कर जनता को हंसाया, कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल पांडेय ने किया और काफी संख्या में श्रोतागण कार्यक्रम के अंत तक मौजूद रहे।(सुधीर श्रीवास्तव)