Friday, May 17, 2024
साहित्य जगत

राजीव को भारत माता अभिनंदन सम्मान 2022

गोरखपुर।(गुरूमीत सिंह) गोरक्ष पीठ की धरती के युवा कवि/अधिकता राजीव रंजन मिश्र  को भारत माता अभिनंदन सम्मान 2022 प्रदान किया गया है। श्री मिश्र जी को यह सम्मान भारत माता अभिनंदन संगठन (रजि.) हरियाणा की ओर से यह समान साहित्य में उत्कृष्ट योगदान व सामाजिक सेवाओं के दृष्टिगत प्रदान किया गया है।
राजीव रंजन मिश्र  एक संजीदा कवि व साहित्यकार हैं। आपकी रचनाओं में जीवन संघर्ष दिखता है। आप गीत, ग़ज़ल, लघुकथा व लेख भी लिखते हैं।

राजीव  साहित्य संगम संस्थान, उत्तर प्रदेश इकाई के पदाधिकारी, नशा मुक्ति अभियान के राष्ट्रीय स्तर के सचिव भी हैं। आप भारतीय गौरव साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के तत्वाधान में आयोजित कुछ बात कुछ जज्बात नामक मंच भी चलाते हैं। जो हर शनिवार ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन करती है। साथ ही वर्ष में दो बार कवि सम्मेलन का आयोजन भी करती है।

राजीव रंजन मिश्र पेशे से अधिवक्ता हैं। आप जीएसटी, इनकम टैक्स, साइबर क्राइम व क्रिमिनल में प्रैक्टिस करते हैं।
आपकी लेखनी सम्मोहित करती है। पाठकों व श्रोताओं को सोचने के लिए मजबूर करती है। आपके लेखन शैली अत्यंत सरल होती है जो किसी को भी अपनी तरफ खींच लेती है। आपको विभिन्न पदों पर लेखन के लिए सौ से ज्यादा सम्मान पत्र प्राप्त हो चुके हैं । आपकी दो दर्जन से ज्यादा साझा संकलन आ चुका है। बहुत जल्द ही पाठकों के लिए आप द्वारा रचित एक काव्य संकलन बाजार में उपलब्ध होगा।
अनेक साहित्यिक, सामजिक संस्थाओं, कवियों/साहित्यकारों ने श्री मिश्र को बधाइयां देते हुए अपनी खुशी व्यक्त की है।