Tuesday, June 25, 2024
बस्ती मण्डल

नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

 

सच्चिदानंद रूपाय विश्वोत्पत्यादिहेतवें तापत्रय
विनाशाय श्री कृष्णाय वयं नम:

बस्ती बनकटी ब्लाक क्षेत्र के हल्लौर नगरा गांव पर लक्ष्मी यादव के यहां श्रीमद् भागवत कथा पुराण का नौ दिवसीय आयोजन किया गया है कथा व्यास पंडित अशोक त्रिपाठी जी द्वारा संपन्न होना है पं0 सूरज त्रिपाठी शास्त्री जी विधिक पूजा पाठ कराते रहेगें जो 6 मार्च से 14 मार्च सोमवार को पूर्णाहुति एवं हवन तथा भंडारा होना सुनिश्चित किया गया है श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन आचार्य पंडित अशोक त्रिपाठी जी ने रसपान कराते कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में सदैव गुरु बनाना चाहिए परम पिता परमात्मा की बनाई हुई सभी वस्तुओं से हमें कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है श्रीमद् भागवत कथा पुराण हम सभी को जीवन यापन करना सिखाती है मनुष्य को संतोषी होना चाहिए प्राकृतिक ईश्वर के वश में है ईश्वर प्रकृति के वश में नहीं है और यह कथा मनुष्य को इस भवसागर से तार देने वाली है |