Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार ने एसपी से मिलकर लगाया न्याय की गुहार

बस्ती । कलवारी थाना क्षेत्र के उमरिया निवासी पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, पुलिस अधीक्षक, डीआईजी, जिलाधिकारी अनुसूचित जाति जन जाति आयोग के अध्यक्ष सहित अनेक सम्बंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर एवं बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर ग्राम प्रधान के चुनावी रंजिश के मामले में न्याय की गुहार लगाया है।

पत्र में दलित विनोद कुमार ने कहा है कि चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पद की प्रत्याशी रही सुधा पाण्डेय पति मुन्नालाल पाण्डेय, उनके पुत्र अतुल एवं राहुल पाण्डेय व रवि चन्द्र पाण्डेय ने मिलकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया था। थाने में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद भी पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं किया। वे बेखौफ घूम रहे हैं और आये दिन जान से मारने की धमकी देते हैं। पूरा गांव सुधा पाण्डेय के कृत्य से परेशान है।
दलित विनोद कुमार ने पत्र में कहा है कि कि सुधा पाण्डेय आपराधिक प्रवृत्ति की महिला है और पुलिस संरक्षण के कारण खुले आम घूम रही है। मांग किया है कि दोषियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाय।