Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सजायी रंगोली, गोष्ठी में विमर्श

महिलाओं की स्थितियां पहले से बेहतर-रूपम मिश्रा

बस्ती। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को जन शिक्षण संस्थान द्वारा निदेशक अजय कुमार उपाध्याय के संयोजन में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय डिलिया में रंगोली, प्रतियोगिता के साथ ही महिला प्रशिक्षुओं द्वारा बनाये गये वस्त्र, ज्वेलरी, अचार आदि के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि महिलाओं की स्थिति में पहले की अपेक्षा व्यापक सुधार हुआ है। केन्द्र और राज्य की सरकार उनके उत्थान के लिये अनेक कार्यक्रम चला रही है। उन्हें सरकारी सेवाओं से लेकर सेना तक में समान अवसर मिल रहा है। कहा कि आज की नारी अबला नहीं सबला बन रही है।
कार्यक्रम में डा. संध्या राय, माधुरी त्रिपाठी, नीलम पाण्डेय, रंजना सिंह, रंजना राज आदि ने महिलाओं के जीवन संघर्ष, उत्पीड़न और उपलब्धियों पर विस्तार से विन्दुवार प्रकाश डाला। कहा कि महिलाओं को अब बहुत दिनों तक चूल्हे चौके तक नहीं रखा जा सकेगा। अध्यक्षता करते हुये जन शिक्षण संस्थान के निदेशक अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि संस्थान की ओर से महिलाओं के उत्थान के लिये अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं और उनके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। संचालन करते हुये कार्यक्रम अधिकारी रामानन्द नन्हें ने कहा कि आधी दुनियां अब कमजोर और लाचार नहीं है, इसके लिये महिलाओं की कई पीढ़ियों को त्याग करना पड़ा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती रेनू श्रीवास्तव, रचना शुक्ला, निधि श्रीवास्तव, मीना दूबे, सरिता यादव, शोबरा बेगम, सुधा विश्वकर्मा, नन्दनी, प्रीती, साइमा खातून, सुनीता देवी, विद्यावती देवी, रचना सिंह, नीलम पाण्डेय, परी मौर्या, रीता यादव, प्रीती पाण्डेय, रेखा राय, अलका श्रीवास्तव, निर्मला, अभय उपाध्याय, सुनील शर्मा, अरूण मिश्रा, अवनीश शुक्ल, रामनाथ के साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय डिलिया की बेटियां भी शामिल रहीं।