Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

डॉ नवीन सिंह द्वारा महिला अधिकारों पर किये जा रहे कार्यो की आईपीएस किरण बेदी ने की सराहना

बस्ती/ जाने माने योग व प्राकृतिक चिकित्सक प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रम में अपना विचार रखा। इस मौके पर देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी व पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने डॉ नवीन सिंह द्वारा जनपद बस्ती में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पिछले सात दिनों से किये गए कार्यों की काफी सराहना की और कहा कि बस्ती जनपद में डॉ नवीन सिंह के अगुवाई में विभिन्न विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया। साथ ही प्रेस क्लब बस्ती में आयोजित कार्यक्रम के सफल आयोजन को भी उन्होंने सराहा। इस मौके पर डॉ नवीन सिंह ने किरण बेदी को विश्वास दिलाया कि वह आगे भी महिला मुद्दों पर सघन रूप से काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बस्ती में पिछले सात दिनों में चर्चा, परिचर्चा, वीडियो डाक्यूमेंट्री, व सामुदायिक बैठकों के जरिये महिला हिंसा, लैंगिक समानता, आदि पर विस्तार से जागरूकता फैलाने का काम किया है। कहा कि इस अभियान से लगभग एक हजार महिलाएं जुड़ी। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले शुभ्रा सिंह,रीता पाण्डेय, राम मूर्ति मिश्र, बृहस्पति कुमार पाण्डेय, उमेश कुमार , राम मोहन पाल का भी धन्यवाद दिया। इस मौके पर उन्होंने अभियान से जुड़े सभी सामाजिक संस्थाओं को धन्यवाद दिया।