Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के मौके पर छात्र-छात्राओं ने दिया अपने हुनर का परिचय

डॉन स्कूल में आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता

बस्ती। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर 1 मार्च से 8 मार्च तक बस्ती जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर आवास विकास कालोनी स्थित डॉन वास्को स्कूल में नई दिल्ली की संस्था विश्व युवक केंद्र व युवा विकास समिति द्वारा लैंगिक समानता के मुद्दे पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने महिला अधिकारों पर केन्द्रित पेंटिंग्स बना कर अपने हुनर का परिचय दिया साथ ही पेंटिंग के जरिये महिला अधिकारों और बराबरी को प्रदर्शित किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग के आधार पर परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें फातिमा खातून, रागिनी सिंह, मनीषा चौधरी, अभिषेक कुमार, वैष्णवी जयसवाल, हिमांशु चौरसिया, अंजली त्रिपाठी, साक्षी गौतम, हर्षिता सिंह, नेहा चौधरी, ऋतिका आर्या, अंशिका श्रीवास्तव, सृष्टि उपाध्याय, ऋचा गौतम, अनिका श्रीवास्तव कशिस शर्मा तनु पाल सिंह, पीयूस भारती, के महिला बराबरी के पेंटिंग को सर्वश्रेष्ठ के रूप में चुना गया।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत महिला अधिकारों के बारे राजेश मिश्र नें कहा की बच्चो को बचपन से ही महिलाओं का सम्मान करने के प्रति संवेदनशीलता बनाया जाना चाहिए। समाज में महिलाओँ का सम्मान करना भी उसी तरह सिखाया जाना चाहिए, जिस तरह से पुरुषों का सिखाया जाता है। लैंगिक समानता को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। स्कूली शिक्षकों और माता-पिता को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए की वे ना केवल नियमित व्यक्तित्व निर्माण और कौशल संवर्धन पर गौर करे बल्कि बच्चे के व्यवहार पर भी नजर रखे ताकि उसे लैंगिक आधार पर संवेदनशील बनाया जा सके।

इस मौके पर शुभ्रा सिंह नें कहा की शैक्षणिक संस्थाओं, सरकारी संस्थाओं, कर्मचारियों और सभी सम्बंधित लोगो को लैंगिक संवेदनशीलता और महिलाओं के सम्मान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए कदम उठाना चाहिए। टीवी मीडिया और प्रेस के माध्यम से लैंगिक न्याय के प्रति जनता में संवेदनशीलता उत्पान करनी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 150 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. इसके पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र के साथ ही पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर तश्कीम, मुकेशमणि तिवारी, बिन्दुसार सिंह, बृहस्पति कुमार पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय माधुरी सहित अनेंकों लोग मौजूद रहे।