Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

लैंगिक समानता के प्रति संवेदनशील हो समाज- डॉ. रीता पाण्डेय

बस्ती/ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत जिले में 1 मार्च से 8 मार्च तक चलाये जा रहे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमो के अवसर पर कई प्रकार की प्रतियोगिताएं की जा रहीं हैं। इस मौके पर विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली व युवा विकास समिति द्वारा जेल रोड स्थित पी.एस.वी.एम. हाईस्कूल में जेंडर समानता को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं नें भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं लैंगिक समानता के प्रमुख मुद्दों पर अपनी बात रखने की कोशिश की।

इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. रीता पाण्डेय ने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निवेश करने से लैंगिक समानता, गरीबी उन्मूलन और समावेशी आर्थिक वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। लेकिन अर्थव्यवस्था में महिलाओं और बालिकाओं को समाहित करने और कार्यस्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाने के साथ-साथ महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली हिंसा को रोकने की भी जरूरत है। समाज में उनकी पूर्ण भागीदारी और उनके स्वास्थ्य एवं संपन्नता पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
आकशवाणी उद्घोषिका शुभ्रा सिंह नें कहा की देश में लैंगिक समानता लाने हेतु यौन शोषण, घरेलू हिंसा और असमान पारिश्रमिक से संबंधित कानूनों को भी मजबूती दी जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता माधुरी नें कहा की कहा कि शहरों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में लड़कियों के साथ भेदभाव अधिक होता है. सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक क्षेत्र में लैंगिक समानता होनी चाहिए।
इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह पूर्वक अपने विचार रखे और पेंटिंग में उत्साह दिखाते हुए पेंटिंग के माध्यम से महिलाओं के सम्मान में आकर्षक चित्रकला का प्रदर्शन किया। जिसमें से सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग को पुरस्कृत किया गया साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 100 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया पुरस्कृत होने वाले छात्र-छात्राओं में आदित्य राय, प्रियांशु, आकांक्षा, दीपक, अमन वर्मा, रूद्र कुमार शामिल रहें इस मौके पर बृहस्पति कुमार पाण्डेय, परशुराम चौधरी पूनम चौधरी, आर.के. पुरी, कंचन शाह, रणधीर यादव, दीपक चौधरी,रिषभ चौधरी, सरिता चौधरी, शैलू पाण्डेय, प्रियंका सिंह सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।