Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

ट्रेलर व डम्फर की भिडन्त में खलासी घायल

दुबाैलिया/बस्ती। राम जानकी मार्ग पर नन्दनगर के पास 11 बजे के ट्रेलर व डम्फर आपस में टकरा गए। जिससे ट्रेलर का खलासी घायल हो गया। वहीं वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात बहाल कराया और घायल को अस्पताल भेजा गया।
दुबाैलिया थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर नन्द नगर के पास टाण्डा से कानपुर जा रही ट्रेलर व डम्फर की भिडन्त हो गई। जिसमें ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं खलासी धर्मराज घायल हो गया। घटना होने के बाद वाहनों की लम्बी कतार लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार फोर्स के साथ पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजवाकर वाहनों का यातायात बहाल कराया। मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।