Monday, May 20, 2024
बस्ती मण्डल

अजय कुमार पाण्डेय को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किया

बस्ती। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के विस्तार को गति देने के लिए अजय कुमार पाण्डेय को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किया गया ।
श्री पाण्डेय के मनोनयन पर ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं0 अशोक कुमार शुक्ल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे संगठन मजबूत व विस्तार में सहयोग मिलेगा।
राष्ट्रीय महामंत्री पं0 शम्भू नाथ मिश्र ने कहा कि श्री पाण्डेय का अनुभव व सामाजिक गतिशीलता का लाभ ब्राह्मण महासभा को मिलेगा महासभा में सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज का सहयोग व भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी को प्रयास करना होगा। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री पं0 विजय बिहारी तिवारी, प्रान्तीय अध्यक्ष-पं0 प्रसान्त पाण्डेय, जिलाध्यक्ष पं0 राधेश्याम पाण्डेय, अमरेन्द्र कुमार उर्फ शिबलू पाण्डेय, अनुराग शुक्ल, ब्रहम देव पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- पं0 उमापति मिश्र, दिलीप पाण्डेय, राजन पाण्डेय, नीरज तिवारी, अवनीश शुक्ल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री-डा0 वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष-एस0एन0 शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष अतुल शुक्ला, जिलामहामंत्री-कोला पाण्डेय, जिलामंत्री-संजय शुक्ल, आलोक मिश्र, अशोक कुमार मिश्र, दुगेश मिश्र, शत्रुध्न मिश्र, आदि लोग मौजूद रहे।