Wednesday, May 15, 2024
बस्ती मण्डल

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बने मो. रफीक खां

बस्ती । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मो. रफीक खां को प्रदेश प्रवक्ता एवं बस्ती मण्डल प्रभारी का दायित्व सौंपा है। वे जिला प्रवक्ता के रूप में सक्रिय योगदान दे रहे थे।
संगठन में विभिन्न पदोें पर योगदान देने वाले मो. रफीक खां को प्रदेश प्रवक्ता एवं बस्ती मण्डल प्रभारी बनाये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, राम भवन शुक्ल, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ प्रशान्त पाण्डेय, प्रेमशंकर द्विवेदी, बाबूराम सिंह, अनिल भारती, शीतला शुक्ल, गिरजेश पाल, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, भूमिधर गुप्ता, सूर्यमणि पाण्डेय, विश्वनाथ चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, सचिन शुक्ल, गंगा मिश्र, दुर्गेश त्रिपाठी, बृजेश आर्य, रूपेश पाण्डेय, शेर मोहम्मद, हाजी अब्दुल वहाब, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आदित्य त्रिपाठी, डा. वाहिद सिद्दीकी, सुरेन्द्र मिश्र, जगदीश चौधरी, मनोज त्रिपाठी, नर्वदेश्वर शुक्ल, डा. शीला शर्मा, रमेश सिंह, युसुफ अंसारी, अमर बहादुर तप्पे, मिनहाजुल हक, आलोक तिवारी ‘राजू’ मो. सिद्दीक, कमरूल हुदा कम्मू, शकुन्तला देवी, लालजीत पहलवान, इफ्तिखार अहमद, अफजाल अहमद, रविन्द्र सिंह ‘राजन’ के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओें ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।