Friday, July 5, 2024
गोरखपुर मण्डल

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर वर्चुअल गोष्ठी का आयोजन

देवरिया(गंगामणि दीक्षित)।आज दिनांक 24.01.2022 को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुँवर पंकज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण, स्कूल एवं कॉलेज के प्राचार्य एवं छात्राएं तथा महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी / अधिकारीगण तथा डॉ अल्का गुप्ता, डाइनकोलाजिस्ट डी.पी.एम.आई. पैरामेडिकल की छात्राओं आदि ने प्रतिभाग किया।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुँवर पंकज द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सबको शुभकामनाएं देते हुए बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा को मजबूत करने हेतु सभी आम नागरिकों एवं हितधारकों से अपील किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने बालिकाओं के सशक्तिकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर रामकृपाल मनोवैनिक राजकीय बाल गृह (बालक) द्वारा जनपद देवरिया में बाल लिंग अनुपात (सी०एस०आर०) (0 से 06 वर्ष) 925 (सेन्सस 2011 के अनुसार) है पर प्रकाश डालते हुए इसे बढ़ाने के लिए लिंग के आधार पर लिंग चयनात्मक उन्मूलन को रोकने, बेटियों की उत्तर जीविता एवं संरक्षण सुनिश्चित करने, बेटियों की शिक्षा एवं भागिदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। डॉ राजीव गुप्ता, डी.पी.एम.आई. द्वारा भ्रूण हत्या पर रोक लगाने एवं बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया गया। प्राचार्य महिला महा विद्यालय देवरिया द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस कब से शुरू हुआ और क्यों मनाया जाता है पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। रिचा पाण्डेय, बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा लड़कियों की स्थिति में सुधार हेतु भेद भाव दूर करने एवं उन्हें शिक्षित करने पर जोर दिया गया।

अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सावित्री राय द्वारा इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए बेटियों के साथ भेदभाव न किया जाए, बेटिया सबकुछ कर सकती है उन्हें अवसर दिया जाए पर जोर दिया गया। डॉ अल्का गुप्ता ने भ्रूण हत्या को रोकने के सम्बंध में अपना विचार व्यक्त किया। पूजा एवं चांदनी मिश्रा केसवर्कर वनस्टाप सेन्टर देवरिया द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं से सम्बंधित कानून चर्चा की गयी। श्री जय प्रकाश तिवारी, संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई देवरिया द्वारा महिलओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित एवं सशक्त बनाने हेतु पी०सी०पी०एन०डी०टी० एक्ट को कडाई से लागू करने पर जोर दिया गया।

महिला महा विद्यालय देवरिया की बालिकाएं अंजली मिश्रा, रोली सिंह, नेहा मिश्रा एवं प्रीति सिंह ने चित्रकला एवं कविता के माध्यम से बेटियों को बचाने एवं उनके अधिकार को देने हेतु अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। खशी जन सेवा समिति बहरामपुर की साईस्ता परवीन द्वारा इस अवसर पर बालिकाओं के बीच मेंहदी प्रतियोगिता आयोजन किया गया।

डी.पी.एम.आई. के पैरामेडिक के छात्राओं सुमन चौहान, रूबिना खातून एवं सालिनी यादव द्वारा भी चित्रकला एवं कविता के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग के मीनू जायसवाल, मनोवैज्ञानिक वन स्टाप सेन्टर देवरिया द्वारा आयोजित किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन किया गया।