Wednesday, July 3, 2024
गोरखपुर मण्डल

छठीं बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान महिला के हाथ में, साधना सिंह निर्विरोध निर्वाचित

*डीएम ने दिया जीत का प्रमाण पत्र*

गोरखपुर।(गुरूमीत सिंह) पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद से गोरखपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान आधी आबादी (महिला) के ही हाथ में रही है। यह इतिहास इस बार भी दोहराया गया। भाजपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए घोषित प्रत्याशी साधना सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। डीएम के० विजयेंद्र पांडियन ने उन्हें जीत का प्रमाण दिया। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में नाम वापसी का समय खत्म होते ही रिटर्निंग ऑफिसर के० विजयेंद्र पांडियन ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित होने का का प्रमाण पत्र दिया।
बताते चलें कि नामांकन वाले दिन यानि कि 26 जून को सिर्फ भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह और संगीता पासवान ने ही अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया था। संगीता पासवान का पर्चा उसी दिन प्रस्तावक न रहने के कारण खारिज कर दिया गया था। उसी दिन से साधना सिंह की जीत तय मानी जा रही थी। इस दौरान एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह व नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह के समर्थक मौजूद रहे

*1995 से अबतक महिलाएं ही रही है जिला पंचायत अध्यक्ष:*
गोरखपुर के इतिहास में पिछले 6 बार से महिला ही पंचायत अध्यक्ष पद पर आसीन रही है।
शोभा साहनी-भाजपा 1995-2000
सुभावती पासवान-सपा 2000-2005
चिंता यादव-सपा 2005-2010
साधना सिंह-बसपा 2010-2015 गीतांजलि यादव- सपा 2015-2020 साधना सिंह- भाजपा- 2021
बता दें कि गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट इस बार सामान्य एलान हुई थी। कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार किसी पुरुष को जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का मौका मिल सकता है लेकिन साधना सिंह के चुनाव लड़ने की बात सामने आते ही सभी कयासों पर विराम लग गए। सूत्रों की माने तो लगभग तय हो गया था कि इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान आधी आबादी के हाथ में ही रहने वाली है।