Monday, July 1, 2024
Others

आप विधायक अखिलेश आज बस्ती में

बस्ती। आम आदमी पार्टी के गोरखपुर-बस्ती मंडल के चुनाव प्रभारी व माॅडल टाउन दिल्ली के विधायक अखिलेश त्रिपाठी 16 जनवरी को 1.30 बजे कटरा-बस्ती स्थित कैंप कार्यालय आएंगे। यह जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम यज्ञ निषाद ने बताया कि श्री त्रिपाठी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुनावी तैयारी के बारे में जानकारी देंगे और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करेंगे।