Sunday, April 28, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा नेता रघुनाथ सिंह के छोटे भाई जितेंद्र सिंह हत्याकांड में नामजद अभियुक्त मोनू पाल गिरफ्तार

बनकटी/बस्ती।पूर्व प्रमुख के पति जितेंद्र सिंह हत्याकांड में नामजद मोनू पाल उर्फ शैलेन्द्र पाल पुत्र अमरदेव पाल निवासी भरवालिया को पुलिस ने गुरुवार को सुबह 8:15बजे थाना मुण्डेरवा त्रिमूर्ति चौराहे के पास गिरफ्तारी करते हुए कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय बस्ती के समक्ष पेश किया गया मोनू पाल के जेब से आठ सौ रूपये बरामद हुए हैं। और यह व्यक्ति 25000हजार रूपये का इनामी अभियुक्त घोषित था ।वह जिला छोड़ने के फिराक में था।एसओ उमाशंकर तिवारी का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।
बनकटी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश बहादुर सिंह के बेटे अमित सिंह उर्फ छोटू सिंह निवासी अमरडोभा थाना मुंडेरवा और लालगंज थाने के भरवलिया निवासी वीरेंद्र बहादुर पाल उर्फ बब्बू पाल का नाम साजिश करने वालों में बढ़ाया गया था। साथ ही अज्ञात के तौर पर शामिल दो नाम भी पुलिस प्रकाश में आया है, जिनमें विशाल पाल व टुनटुन पाल निवासी भरवलिया शामिल हैं। हमले के दूसरे दिन जितेंद्र सिंह के भतीजे रामायण सिंह की तहरीर पर सात आरोपियों को नामजद किया गया था। इनमें मोनू पाल, गब्बर पाल, पीयूष पाल, आकाश पाल, शनि पाल, विवेक पाल और पुनीत पाल निवासी भरवलिया थाना लालगंज व अन्य अज्ञात के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास, छिनैती, सेवन सीएलए एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिनमें मोनू पाल फरार चल रहा था लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया बाकी सभी नामजद छह आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैं। दो जनवरी को बनकटी बाजार में हुए जानलेवा हमले में घायल पूर्व ब्लॉक प्रमुख बनकटी नीलम सिंह के पति एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता रघुनाथ सिंह के छोटे भाई जितेंद्र सिंह की सोमवार को दिन में इलाज के दौरान सहारा हॉस्पिटल लखनऊ में मौत हो गई थी।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी,का०बृजभूषण सिंह,का० किशन सिंह ,का० पंकज कुमार सिंह,म०का०स्वीकृति मिश्रा,म०का० प्रियंका वर्मा, आदि लोग मौजूद रही।