Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का मकसद जनकल्याण है-अशोक सिंह

बस्ती।लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत बस्ती जिले के जिला प्रभारी अशोक सिंह ने बस्ती सदर विधानसभा के गनेशपुर मण्डल में शक्ति केंद्र हरदिया बुजुर्ग के बूथ संख्या 111 एवं 112 के लाभार्थियों से संपर्क किया व उनको तिलक चंदन लगाकर अभिनंदन किया। और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मकसद जनकल्याण है निशुल्क राशन वितरण इसी का एक प्रमाण है हर जरूरतमंद को पक्का घर घर मे शौचालय दिया जा रहा है और कोरोना की चुनौतियों से निपटने में भाजपा की प्रदेश सरकार ने जो तेजी दिखाई इसका परिणाम हुआ कि योगी मॉडल की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया। इस दौरान उपस्थित गणेश मंडल के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अभिषेक सिंह गोलू सहित शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्ष भाजपा महेश शुक्ला ने महादेवा विधानसभा के कुदरहा मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर लाभार्थियों से संपर्क के साथ उनको चंदन लगाकर अभिवादन किया।
जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जाति पंथ मजहब संप्रदाय से ऊपर उठकर समाज के अंतिम व्यक्ति के हित के लिए काम की है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिला मुख्यालय पर 24 घंटे तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे यह ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है पूर्व की सरकारों में 4 से 5 घंटे ही बिजली मिल पाती थी वृद्धा, विधवा, दिव्यांगों ,निराश्रित महिलाओं के पेंशन को 500 से 1000 करने का काम उत्तर प्रदेश सरकार की योगी सरकार ने किया है प्रदेश के लगभग एक करोड़ श्रम कार्ड धारकों के खाते में सीधा ₹1000 भेजने का कार्य भी प्रदेश की योगी सरकार ने किया है।
यह अभियान जिले के सभी बूथ पर भाजपा पदाधिकारीयो व जनप्रतिनिधियों द्वारा चलाया जा रहा है।