Saturday, June 1, 2024
बस्ती मण्डल

राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता प्रमोद कुमार गिल्लम चौधरी ने झोंकी ताकत

बस्ती। सोमवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी प्रमोद कुमार गिल्लम चौधरी ने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ रैली में हिस्सा लिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार गिल्लम चौधरी अपने बड़े वन जनसंपर्क कार्यालय से भारी संख्या में रैली निकालकर ढोल नगाड़ों के साथ नारा लगाते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए गिल्लम चौधरी ने कहा कि जनता का उत्साह देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का पूर्ण बहुमत जनता के आशीर्वाद से मिलेगा। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ जनसभा में हिस्सा लिया। कहा कि जनता केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से संतुष्ट है आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पुनः प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।