Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

सपा नगर इकाई के पदाधिकारी घोषित राम आशीष महासचिव, मो. कामिल उपाध्यक्ष बने

बस्ती। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अब्दुल मोईन ‘बब्लू’ ने पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव की मौजूदगी में नगर इकाई के पदाधिकारियोें की घोषणा की। राम आशीष वर्मा महासचिव, मो. कामिल अशरफ, सतपाल सिंह, महबूब आलम, सोमनाथ यादव, मो. आमिर, रहमत अली उपाध्यक्ष, नुकुल जायसवाल कोषाध्यक्ष, विवेक श्रीवास्तव, मनीष निषाद, अकबर अली, गिरीश सोनकर, मो. इस्माइल, मो. शाहिद, इरशाद सिद्दीकी, ओम प्रकाश सोनकर, वैजनाथ कसौधन, अजीजुर्र रहीम को नगर सचिव एवं विश्वम्भरनाथ तिवारी को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है।

नगर अध्यक्ष अब्दुल मोईन ‘बब्लू’ ने बताया कि इसके अतिरिक्त कन्हैयालाल, अर्जुन यादव, चन्द्र प्रकाश रावत, दिनेश कुमार यादव, रवि प्रजापति, विनायक श्रीवास्तव, सुनील कुमार ठाकुर, जमशेद आलम को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।