Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

सपा की मजबूत सरकार बनाना पहला लक्ष्य- महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती । रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में गठबंधन के सहयोगी दलों की संयुक्त बैठक पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ ने कहा कि पार्टी में शामिल सभी सहयोगी दलों का लक्ष्य एक है कि सपा की मजबूत सरकार बने और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश के विकास की यात्रा तेज हो। कहा कि सभी सहयोगी दल बूथ स्तर पर परस्पर समन्वय रखें क्योंकि चुनाव में जीत के लिये वास्तविक मजबूती बूथों पर आवश्यक है।

सहयोगी दलों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी, ऐश्वर्यराज सिंह, महान दल के प्रदीप चौहान, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के रमेश चौहान, प्रगति शील समाजवादी पार्टी लोहिया जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ‘विपिन, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अमन राजभर, भागीदारी पार्टी के रणजीत प्रजापति आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी सहयोगी दलों को सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन के लिये पूरी ताकत से जुट जाने की जरूरत है।
संयुक्त बैठक में मुख्य रूप से राजाराम यादव, जमील अहमद, जावेद पिण्डारी, सिद्धेश सिन्हा, हाफिज इलियास, महेश तिवारी, अरविन्द सोनकर, मो. जावेद, पिन्टू शुक्ल, अनमोल श्रीवास्तव, विजय यादव, मनोज राजभर, विनोद राजभर, वृजभूषण मिश्र, तुलसीराम राजभर, रणजीत प्रजापति, सुखराम गौड़, धमेन्द्र सिंह चौहान, डा. अजय पाण्डेय, डा. फूलदेव यादव, मो. सलीम, राजेन्द्र चौधरी, अब्दुल मोईन, रवि गुप्ता, एजाज अहमद, आमिश खान, चिन्ता यादव, तूफानी यादव, जर्सी यादव, सुशील यादव आदि शामिल रहे।