Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

सपा नेता जीतेन्द्र पाल की अगुवाई में हुआ स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत

बस्ती, 08 अगस्त। विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का मूड़घाट चौराहे पर जीतेन्द्र पाल की अगुवाई में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। वे एमएलसी चुने जाने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद कुशीनगर जा रहे थे। उन्होने आगे कहा भाजपा जनभावनाओं को रौंद कर सत्ता में बनी हुई है, जनता को ये समझना होगा। बेरोजगारी और महंगाई आसमान पर है।

जनता की गाढ़ी कमाई से बनाई गयी सम्पत्ति को एक एक करके निजी हाथों में बेंचा जा रहा है। आने वाले समय में जनता ने सही फैसला नही लिया तो उसके सारे अधिकार छीनकर सरकार उन्हे सत्ता का गुलाम बना देगी। समय आ गया है जब क्रूर सरकारों को सबक सिखाने के लिये जनता सड़कों पर उतरे और बुनियादी जरूरतों से जुड़े वस्तुओं की मंहगाई को नियंत्रित करने तथा रोजगार मुहैया कराने की मांग करे। ऐसा नही किया तो उनकी अपने ही देश में हमे कथित तौर पर गुलाम बनकर रहना होगा। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा सपा का सदस्यता अभियान परिवर्तन का जरिया बनेगा। लोग बड़े पैमाने पर सदस्य बन रहे हैं जो इस बात का सबूत है कि जनता समाजवादी पार्टी को सत्ता में देखना चाहती है।

सपा नेता जीतेन्द्र पाल ने कहा पार्टी के निर्देश पर व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी के कुनबे का विस्तार किया जा रहा है। व्यापक पैमाने पर सदस्यता से लक्ष्य हासिल किये जा सकते हैं। उन्होने पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने की अपील किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र दूबे, मु. सलीम, सुरेश यादव, बालमुकुन्द चौधरी, बीरबहादुर चौधरी, नागेन्द्र पाल, राहुल पाल, अमित पाल, आलोक चौधरी, नाटे सिंह, संदीप सिंह, विनय शाही, इरशाद अीमद, गुड्डू, भोले, यशपाल सिंह, एजाज अहमद आदि की मौजूदगी रही।