Monday, April 29, 2024
राजनैतिक

बागपत लोकसभा की 5 विधानसभा सीटों पर 100 से भी ज्यादा टिकट के दावेदार

-सभी दलों में सेकड़ो नेता टिकट के दावेदार

बागपत 30 दिसम्बर 2021(ख़) उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सियासी दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। जहां एक तरफ भाजपा व राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशियों की घोषणा से पहले सभी समीकरणों को तोलने में लगें है वहीं दूसरी ओर चुनावी तैयारी में सबसे आगे रहने वाली बसपा इस बार सधे हुए कदमों के साथ चाल चल रही है।

पश्चिमी उत्तरप्रदेश की सब से हॉट सीट बागपत लोकसभा में आने वाली विधानसभा सीटों बागपत, बरौत,छपरौली,सिवालखास,मोदीनगर पर फ़िलाल भाजपा का कब्जा है। इस लोकसभा सीट पर भाजपा के सत्यपाल सिंह सांसद है। सभी विधानसभा सीटों पर सियासी दलों द्वारा सर्वे करवा कर जनता के मूड़ व स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही है। साथ ही सभी टिकट के दावेदारों की मतदाताओं के बीच लोकप्रियता को भी जांचा जा रहा है। लोकसभा बागपत की सभी पांच सीटों पर सभी पार्टियों के लगभग 100 से भी ज्यादा दावेदार ताल ठोंक रहे हैं।

सभी दलों द्वारा टिकट के दावेदारो की लोकप्रियता का गुप्त सर्वे करवाया जा रहा है साथ ही यह रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को भेजी जा रही है।दावेदारों की लंबी फौज के बीच कास्ट केमिस्ट्री को साधा जा रहा है। सियासी जानकारों के मुताबिक आपसी कलह से बचने के लिए सभी दल एक साथ पांचों सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा कर सकते है।