Saturday, May 11, 2024
बस्ती मण्डल

पिछड़ो का सम्मान भारतीय जनता पार्टी में सुरक्षित है-शैलेश राजभर

बासी/सिद्धार्थनगर।भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सामाजिक सम्पर्क अभियान कार्यशाला बैठक विधानसभा 304 बांसी ग्राम मजोरा मां काली मंदिर में मुख्य अतिथि शैलेश कुमार राजभर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर रहे अध्यक्षता विधान सभा संयोजक शम्भू वर्मा रहें संचालन कुबेर बारी एवं विधान सभा सामाजिक टोली प्रमुख हरिकेश राजभर ने किया कार्यशाला बैठक सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर शैलेश कुमार राजभर ने कहा कि पिछड़ो का सम्मान भारतीय जनता पार्टी में सुरक्षित है भारतीय जनता पार्टी ने 31साल से प्रतीक्षारत पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया है और यूजीसी नेट में भी 27 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही केन्द्र में 27 लोगों को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है इसलिए पिछड़ा वर्ग एक बार फिर 2022 में भाजपा को जिताकर परमपूजनीय श्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुका है जो पिछड़े वर्ग के बल पर साढ़े तीन सौ से अधिक सीटों पर भाजपा को जीत दिलाकर ऐतिहासिक फैसला करेगा कार्यशाला बैठक में उमेश कश्यप,अमरेश राय, रामचन्द्र शर्मा,लौटू राजभर, मनीष शर्मा,श्रीराम वर्मा,अजय राय,अजय गोंड़, गुलाबी देवी,शोहरती देवी,बुधिराम राजभर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।