Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

प्रसपा ने किया जयन्ती पर चौधरी चरण सिंह को नमन्

बस्ती। किसान दिवस के अवसर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ‘प्रसपा’ जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह विपिन के संयोजन में गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कोे उनके 119 वीं जयन्ती पर याद किया गया। पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग के डाक बंगले में स्थित चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उनके योगदान पर चर्चा की।
प्रसपा जिलाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसान अपना मसीहा मानते थे। उन्होने किसान हितों के लिये आजीवन संघर्ष किया इसके बाद भी किसानों की स्थिति में अभी अपेक्षित सुधार नहीं हो सका है। किसानों की समस्याओं का हल तभी निकलेगा जब उस अनुरूप नीतियां बने।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रसपा के डॉ. अजय पाण्डेय, एबादुल हक, विजय यादव, गौतम यादव, सुभाष यादव, पंकज सिंह, वृजेश द्विवेदी, बब्बू सिंह, बलवन्त मिश्र, राजेश शुक्ला ‘राजू’ महेश पाण्डेय, बघेल सिंह, शमीम खान आदि शामिल रहे।