सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे का पार्टी में शामिल होने पर किया स्वागत
-जय चौबे के सपा के आगमन पर जिले मे और मजबूत हुई पार्टी
संतकबीरनगर।(कालिन्दी मिश्रा) संतकबीरनगर के ब्राह्मण शिरोमणि एवम् खलीलाबाद सदर सीट के अपने राजनैतिक जीवन में विधायक जय चौबे ने जिले में गरीब और शोषित समुदाय को न्याय दिलाने के लिए हमेशा संघर्ष किया है।
जिले के इस सियासी योद्धा और राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी के सपा में आने से कबीर की धरती पर साइकिल सरपट दौड़ेगी। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम् जिले के प्रथम नागरिक बलिराम यादव ने कही।
श्री यादव ने कहा कि अपने राजनैतिक जीवन में सदर विधायक जय चौबे ने हमेशा अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ दलगत भावना से उपर उठकर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए खुद को समर्पित किया है। ऐसे में पूर्व सांसद कुशल तिवारी एवम् सदर विधायक जय चौबे के सपा में आने से न सिर्फ पार्टी के विरोधियों का बस्ता बंद होगा बल्कि आने वाले दिनों में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की सरकार प्रदेश में विराजमान होगी। श्री यादव ने स्पष्ट किया की सदर विधायक जय चौबे जिले में सपा के परचम के असली ध्वजवाहक होंगे।