Sunday, May 19, 2024
राजनैतिक

चंडीगढ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की लहर: प्रेम गर्ग (प्रदेशाध्यक्ष, आप,चंडीगढ़)

– पहली बार सभी 35 वार्डो में आप ने उतारे अपने प्रत्याशी

चंडीगढ़ 11 दिसम्बर 2021(ख़) चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के चुनावी महासंग्राम में आम आदमी पार्टी की टिकट पर सभी 35 वार्डो के लिए प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। आम आदमी पार्टी अब सभी 35 वार्डो में अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। आम आदमी पार्टी पहली बार चंडीगढ नगर निगम चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी के चुनाव मैदान में आने से इस बार राजनीतिक दलों के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है। प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल होने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम गर्ग ने कहा कि पार्टी ने सभी 35 वार्डो में ईमानदार व साफ छवि के प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। सभी वार्डो में आप प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे,उन्हों ने बताया कि आप ने चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में वार्ड 1 से जसविंदर कौर,वार्ड 2-सुखराज संधू, वार्ड 3- कमल कुमार,वार्ड 4-सुमन अमित शर्मा,वार्ड 5-अमनप्रीत कौशल,वार्ड 6-नितिका कौशल,वार्ड 7- सतीश कुमार,वार्ड 8-जरनैल सिंह,वार्ड 9-बन्दना यादव,वार्ड 10-अवतार सिंह,वार्ड 11-ओमकार सिंह औलख, वार्ड 12-संदीप दहिया,वार्ड 13-चंद्रमुखी शर्मा,वार्ड 14-कुलदीप कुक्की,वार्ड 15-रामचंद्र यादव, वार्ड 16-पूनम कुमारी,वार्ड 17-दमनप्रीत,वार्ड 18-तरुणा महेता,वार्ड 19-नेहा मुशहावत, वार्ड 20-राजेश चौधरी,वार्ड 21-जसबीर सिंह लड़ी,वार्ड 22-अंजू कत्याल,वार्ड 23-प्रेम लता,वार्ड 24-हीरालाल,वार्ड 25-योगेश ढींगरा,वार्ड 26-कुलदीप, वार्ड 27-बी.पी. अग्रवाल,वार्ड 28-गीता देवी,वार्ड 29-मनौर, वार्ड 30-विक्रम सिंह पुंडीर,वार्ड 31-लखविंदर सिंह बिल्लू,वार्ड 32-संजीव कोचर,वार्ड 33-शादाब राठी,वार्ड 34-हरजिंदर सिंह बावा,वार्ड 35-जे.जे. सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्हों ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से चंडीगढ़ नगर निगम में सरकार बनाएगी।