Saturday, May 18, 2024
गोरखपुर मण्डल

डीएम ने धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

देवरिया (गुरुमीत सिंह)जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आज गौरी बाजार के खाद्य विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने धान क्रय में लापरवाही व धीमी प्रगति पर केन्द्र प्रभारी को कडी फटकार लगायी। उन्हे आगाह करते हुए कहा कि धान क्रय में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें। आने वाले हर किसान की खरीदारी सुनिश्चित करते हुए प्रगति में सुधार लाये, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी श्री निरंजन ने डिप्टी आरएमओं को निर्देशित किया कि धान खरीद के साथ ही समयान्तर्गत उसका भुगतान भी किसानो को सुनिश्चित करायें। साथ ही लापरवाह केन्द्र प्रभारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करायें।
जिलाधिकारी श्री निरंजन इस केन्द्र पर खरीद किए गए 03 किसानो से वार्ता कर धान क्रय के संबंध में वास्तविकताओं की जानकारी की। निरीक्षण के इस दौरान एडीएम वित्त नागेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी आरएमओ भी उनके साथ रहे।