Sunday, May 19, 2024
क्राइम

महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, दहेज न देने पर घर से निकालने की कही बात

बस्ती।पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने व दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में हुई है। उसने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने व देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि ससुराल वालों ने उससे दो लाख रुपये दहेज की मांग की। इस दौरान उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया। पति व उसके परिवार के अन्य लोग मारपीट कर जानमाल की धमकी देने लगे। उन लोगों ने सभी स्त्रीधन अपने पास रखकर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति इम्तियाज अहमद, ससुर इश्तियाक अहमद, सास शहनाज बेगम, ननद शहजादी, सना, देवर रमजान खान उर्फ भकालू समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।