Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका द्वारा आज दूसरे दिन भी नगर पालिका क्षेत्र में सफाई अभियान का जायजा लिया गया

संत कबी नगर।(कालिन्दी मिश्रा) जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, सुरेश कुमार मौर्य द्वारा आज दूसरे दिन भी नगर पालिका क्षेत्र में सफाई अभियान का जायजा लिया गया। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका ने सफाई अभियान में लगाये गये कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह अभियान आगामी 07 दिसम्बर 2021 तक अनवरत चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के साथ-साथ सेनेटाइजेशन/एन्टीलारवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा भी नगर पालिका/नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को विशेष सफाई अभियान चलाये जाने हेतु सचेत किया गया है। ताकि निकाय सीमान्तर्गत कही भी गन्दगी न रहें।